ज़मीर हैदर। पत्रकारस सत्ता
लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की, जिसमें अल्ट्राटेक कंपनी की 200 बोरी सीमेंट लदी थी।
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद टीम ने सीसीटीवी फुटेज और GPS लोकेशन की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनका सुराग लगाया। कार्रवाई में मलिहाबाद पुलिस का भी सहयोग रहा।
इसे भी पढ़ें-त्योहारों को लेकर CP तरुण गाबा ने की समीक्षा, लूट-छिनैती और छेड़खानी पर सख्ती
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छत्रपाल, जितेंद्र और लालजी के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
ठाकुरगंज पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
यह भी जानें- नेपाल में तबाही: फ्लैश फ्लड से 579 लोगों की मौत, 2,482 लापता; 320 भारतीयों से संपर्क नहीं
रिपोर्ट : पत्रकार सत्ता, लखनऊ ब्यूरो




