त्योहारों को लेकर CP तरुण गाबा ने की समीक्षा, लूट-छिनैती और छेड़खानी पर सख्ती

लखनऊ में त्योहारों को लेकर CP तरुण गाबा की समीक्षा बैठक

ज़मीर हैदर। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। आगामी त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की गई।

पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को लूट, डकैती और छिनैती की घटनाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसे भी पढ़ें- जिला जेल में 110 बंदियों को 274 परिजनों ने बांधी राखी

बैठक में संवेदनशील मामलों की पहचान कर निरोधात्मक कार्रवाई करने और क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

यह भी जानें- नेपाल में तबाही: फ्लैश फ्लड से 579 लोगों की मौत, 2,482 लापता; 320 भारतीयों से संपर्क नहीं

पुलिस अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की लगातार समीक्षा करने और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

रिपोर्ट : ज़मीर हैदर, लखनऊ ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *