किरण फाउंडेशन ने विद्या मंदिर गर्ल्स स्कूल में बांटी स्टेशनरी और खाद्य सामग्री

किरण फाउंडेशन ने विद्या मंदिर गर्ल्स स्कूल में बांटी स्टेशनरी और खाद्य सामग्री

‘Donate To Educate’ कार्यक्रम के तहत 135 बच्चों को मिला शैक्षणिक और खाद्य सामग्री का सहयोग

विजय सिंह। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। किरण फाउंडेशन की ओर से ‘Donate To Educate’ कार्यक्रम के अंतर्गत नरही स्थित विद्या मंदिर गर्ल्स स्कूल में बच्चों के बीच स्टेशनरी और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 135 बच्चे उपस्थित रहे।

संस्था की ओर से भाजपा आईटी विभाग, अवध क्षेत्र के संयोजक श्री मानस मित्रा और श्री उपांशु ने बच्चों को स्टेशनरी एवं खाद्य सामग्री वितरित की। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें सहयोग, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।

इसे भी जानें- नोएडा में स्वाइन फ्लू के 120 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि यादव, कोऑर्डिनेटर श्रीमती खुशबू रानी सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। विद्यालय परिवार ने किरण फाउंडेशन की इस सामाजिक पहल की सराहना की और बच्चों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- RAW Group of Company के भवन में देर रात लगी आग, 8 फायर टेंडर ने संभाला मोर्चा

किरण फाउंडेशन की इस पहल से बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री मिली। संस्था ने शिक्षा और सामाजिक सहयोग से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

रिपोर्ट : विजय सिंह, लखनऊ ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *