बोले- पहले पशुपालकों को सुनवाई का मौका मिले, कार्रवाई में पारदर्शिता जरूरी
ज़मीर हैदर : पत्रकार सत्ता
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता एवं मलिहाबाद के जिला पंचायत सदस्य निहाल अहमद ने लखनऊ नगर निगम द्वारा अवैध डेयरियों से पकड़े गए पशुओं की नीलामी को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि पशु मालिक जुर्माना और चारा-पानी का निर्धारित खर्च देने को तैयार हैं, तो नीलामी की कार्रवाई की वैधता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
निहाल अहमद ने कहा कि बिना पर्याप्त नोटिस और सुनवाई का अवसर दिए पशुओं को जब्त कर नीलामी करना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं माना जा सकता। नगर निगम को कार्रवाई में संबंधित कानूनों और निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- शमसुल हसन उमरा ने मनन मिश्रा को घेरा, बोले- ‘इस्तीफा देना पड़ेगा’
उन्होंने कहा कि अवैध डेयरी के खिलाफ कार्रवाई प्रशासन का अधिकार है, लेकिन पशुपालकों को अपना पक्ष रखने और निर्धारित दंड जमा कर पशु छुड़ाने का अवसर मिलना चाहिए। यदि नीलामी की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी हुई है तो इसकी जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
इसे भी जानें- ट्रंप का नया दावा, होर्मुज को बताया ‘अमेरिकी इलाका’; ईरान ने कहा- जलडमरूमध्य बंद
निहाल अहमद ने प्रशासन से मांग की कि नीलामी से पहले पशु मालिकों की आपत्तियां सुनी जाएं और पूरी कार्रवाई को पारदर्शी बनाया जाए।




