अभिजीत दिपके CJP के राष्ट्रीय संयोजक बने

कॉकरोच जनता पार्टी का राष्ट्रीय विस्तार, अभिजीत दिपके बने राष्ट्रीय संयोजक

कॉकरोच जनता पार्टी ने राष्ट्रीय नेतृत्व और संगठनात्मक ढांचे का किया ऐलान

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
छत्रपति संभाजीनगर। खुद को “आलसियों और बेरोजगारों की आवाज़” बताने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने राष्ट्रीय नेतृत्व और संगठनात्मक ढांचे की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने पहली राष्ट्रीय नेतृत्व सूची को मंजूरी देते हुए विभिन्न राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के नाम जारी किए हैं।

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभिजीत दिपके को पार्टी का संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं आशुतोष रांका और सौरव दास को सह-संयोजक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- डिंपल यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा— यूपी में 21 पेपर लीक, 29 हजार स्कूल बंद

इसके अलावा अजिंक्य शिंदे को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी, दीपक बालियान को संगठन सह-प्रभारी, आफरीन नवाज को राष्ट्रीय सचिव, विजय रेड्डी मल्लांगी को मीडिया प्रमुख, रत्ना सिंह को विधिक मामले प्रमुख, वैष्णवी गौर को अनुसंधान एवं नीति प्रमुख, रोहन देशपांडे को प्रौद्योगिकी प्रमुख तथा योगेश इंगले को वित्त प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

क्षेत्रीय प्रभारियों की भी घोषणा

पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए भी नेतृत्व घोषित किया है। उत्तर क्षेत्र की जिम्मेदारी दीपक बालियान, दक्षिण क्षेत्र की विजय रेड्डी मल्लांगी, पूर्व एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र की अंकित भारद्वाज तथा पश्चिम क्षेत्र की योगेश इंगले को सौंपी गई है।

इसे भी देखें- छात्रों पर कार्रवाई को लेकर खड़गे का हमला, बोले- गृह मंत्री सदन में आकर दें जवाब

छह माह में देशव्यापी संगठन विस्तार का लक्ष्य

पार्टी ने घोषणा की है कि अगले छह महीनों में देशभर में राज्य समन्वय समितियों, लोकसभा समन्वय इकाइयों और शहर स्तरीय संगठनात्मक इकाइयों का गठन किया जाएगा। इसके माध्यम से पार्टी अपने संगठन का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने की योजना पर कार्य करेगी।

इसे भी जानें- पूर्व आईपीएस डॉ. बी.पी. अशोक कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी के नेतृत्व में काम करने का लिया संकल्प

पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्तमान में घोषित सूची के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को कोई आधिकारिक पद नहीं दिया गया है। यदि कोई स्वयं को पार्टी पदाधिकारी बताता है, तो उसे अधिकृत नहीं माना जाए। पार्टी का दावा है कि उसका उद्देश्य युवाओं, बेरोजगारों और समाज के उन वर्गों की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है, जिन्हें मुख्यधारा की राजनीति में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *