सिद्धार्थनगर में नकली अंग्रेजी शराब गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर में नकली अंग्रेजी शराब गिरोह का भंडाफोड़

यूपी पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, हजारों नकली ढक्कन और बारकोड बरामद

पत्रकार सत्ता न्यूज़
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सिद्धार्थनगर में नकली अंग्रेजी शराब के निर्माण और बिक्री से जुड़े एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकली ढक्कन, बारकोड (सील रैपर), शराब और अन्य उपकरण बरामद किए गए।

यूपी पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 32,472 नकली ढक्कन, 12,740 नकली बारकोड (सील रैपर), 16 बोतल मिश्रित अंग्रेजी शराब, एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन तथा एक दोपहिया वाहन बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें- पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के निधन की खबर, शौकत अली ने जताया शोक

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी किराये के मकान में विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी शराब के नकली ढक्कन, बारकोड और अन्य सामग्री का भंडारण करते थे। इन नकली सामग्री की आपूर्ति सिद्धार्थनगर, आसपास के जनपदों तथा नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में की जाती थी।

इसे भी देखें- AIMIM में के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता आसिम वक़ार के मतभेदों की चर्चा को मिली नयी हवा

पुलिस के मुताबिक, इन नकली ढक्कनों और बारकोड का इस्तेमाल खाली शराब की बोतलों में दोबारा शराब भरकर उन्हें असली ब्रांड की तरह बाजार में बेचने और अवैध आर्थिक लाभ कमाने के लिए किया जाता था। यूपी पुलिस ने कहा कि प्रदेश में मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *