AIMIM में के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता आसिम वक़ार के मतभेदों की चर्चा को मिली नयी हवा

AIMIM में राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति पर उठे सवाल,

आसिम वक़ार ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति पर उठाये सवाल

एस.वी.सिंह
लखनऊ। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) में राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति को लेकर पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद आसिम वक़ार की सार्वजनिक टिप्पणी के बाद संगठन के भीतर मतभेद की चर्चा तेज हो गई है।

आसिम वक़ार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा घोषित नए प्रवक्ताओं को बधाई देते हुए नियुक्ति की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि यदि संबंधित नेताओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है तो इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के लेटरहेड और पार्टी के आधिकारिक राष्ट्रीय सोशल मीडिया हैंडल से होनी चाहिए थी।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि घोषणा प्रदेश अध्यक्ष के लेटरहेड पर की गई है, तो ऐसे में उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता कैसे माना जा सकता है। असीम वकार ने स्पष्ट किया कि उनकी आपत्ति केवल नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर है, जबकि उन्होंने सभी नव-नियुक्त प्रवक्ताओं को शुभकामनाएं भी दीं।

इसे भी पढ़ें- दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे, 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव आयोजित

आसिम वक़ार की इस सार्वजनिक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर पार्टी के भीतर मतभेदों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक AIMIM की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया था।

इसी बीच सोशल मीडिया पर आसिम वक़ार के राजनीतिक भविष्य को लेकर विभिन्न प्रकार की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। इन अटकलों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही आसिम वक़ार या किसी राजनीतिक दल की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा की गई है।

इसे भी देखें- चंद्रशेखर आज़ाद ने दिलाया पसमांदा समाज को सियासत और सत्ता में हिस्सेदारी का भरोसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *