बदायूं | पत्रकार सत्ता ब्यूरो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भदोही जिले के नामकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जिले का नाम संत रविदास जी के नाम पर रखा है, तो केवल नाम बदलना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके विचारों को भी अपनाना चाहिए।
बदायूं में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, “उन्होंने भदोही का नाम बदल दिया, अच्छी बात है। हमें उम्मीद है कि जिस संत रविदास जी के नाम पर जिले का नाम रखा है, उन्हें पढ़ेंगे और उनके विचारों को अपनाएंगे। ये एक रंगी लोग कभी भी उनके विचारों पर नहीं चल सकते।”
इसे भी पढ़ें- रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
सपा अध्यक्ष का यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश में नामकरण और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। उनके इस बयान को भाजपा की नीतियों पर सीधा राजनीतिक हमला माना जा रहा है। हालांकि, भाजपा की ओर से समाचार लिखे जाने तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी देखें- ITI नैनी में फर्जी परीक्षा रैकेट ध्वस्त, प्रिंसिपल समेत 10 आरोपी STF के शिकंजे में




