बांग्लादेश में शुरू हुआ अमेरिका के साथ ‘टाइगर लाइटनिंग-2026’ सैन्य अभ्यास

बांग्लादेश-अमेरिका का टाइगर लाइटनिंग अभ्यास शुरू

सिलहट में 13 दिन तक चलेगा संयुक्त युद्धाभ्यास, 184 सैनिक ले रहे हिस्सा

पत्रकार सत्ता। सोशल मीडिया डेस्क
ढाका। बांग्लादेश और अमेरिका के बीच 13 दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘टाइगर लाइटनिंग-2026’ की शुरुआत सिलहट स्थित जलालाबाद कैंटोनमेंट में हो गई है। यह अभ्यास 20 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सामरिक सहयोग, प्रशिक्षण और संयुक्त अभियान क्षमता को मजबूत करना है।

बांग्लादेश सेना के अनुसार, इस युद्धाभ्यास में अमेरिकी सेना के 91 और बांग्लादेश सेना के 93 जवान भाग ले रहे हैं। संयुक्त अभ्यास के दौरान जंगल युद्ध, आतंकवाद-रोधी अभियान, चिकित्सा सहायता, आपदा प्रबंधन, संयुक्त कमान संचालन और आधुनिक सैन्य रणनीतियों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसे भी देखें- उत्तराखंड के सिपाही शेर सिंह ने जंतर मंतर पहुंच छात्र प्रोटेस्ट के समर्थन में इस्तीफे का दावा किया

सिलहट का क्षेत्र भारत के मेघालय, असम और त्रिपुरा की सीमाओं के निकट स्थित है। हालांकि, अमेरिका और बांग्लादेश ने इस अभ्यास को नियमित द्विपक्षीय सैन्य सहयोग का हिस्सा बताया है। किसी भी आधिकारिक बयान में इस युद्धाभ्यास को भारत के विरुद्ध या किसी विशेष देश को ध्यान में रखकर आयोजित किए जाने का उल्लेख नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- जंतर मंतर पहुंचे सांसद शाहू छत्रपति महाराज, छात्रों के आंदोलन को समर्थन

विशेषज्ञों का मानना है कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बदलते सुरक्षा परिदृश्य के बीच अमेरिका दक्षिण एशिया के देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहा है। ऐसे में बांग्लादेश के साथ यह संयुक्त अभ्यास दोनों देशों के रक्षा संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *