उत्तराखंड के सिपाही शेर सिंह ने जंतर मंतर पहुंच छात्र प्रोटेस्ट के समर्थन में इस्तीफे का दावा किया

शेर सिंह ने जंतर मंतर पर इस्तीफे का दावा

अभिजीत दीपके से की मुलाकात बोला अब अभिजीत दीपके की सुरक्षा हम करेंगे

पत्रकार सत्ता। सोशल मीडिया डेस्क
नई दिल्ली। जंतर मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक नया घटनाक्रम सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस के सिपाही शेर सिंह जंतर मंतर पहुंचे और छात्र आंदोलन के समर्थन में अपना इस्तीफा अभिजीत दीपके को सौंपने का दावा किया। हालांकि, इस दावे की अभी तक उत्तराखंड पुलिस या राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पत्रकार सचिन गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दावा किया कि शेर सिंह छात्रों के आंदोलन के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे। वायरल वीडियो में शेर सिंह कहते दिखाई देते हैं कि उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़ने का फैसला किया है क्योंकि वह छात्रों के साथ खड़े होना चाहते हैं।

इसे भी जानें- राहुल गांधी अड़े, धर्मेंद्र प्रधान हटें तभी होगी चर्चा, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी पर विपक्ष का सख्त रुख

वीडियो में शेर सिंह ने यह भी दावा किया, “हमारे उत्तराखंड में परचून की दुकानों पर लेखपाल के पेपर मिलते हैं।” उन्होंने कहा कि वह भगत सिंह के विचारों को मानने वाले हैं और छात्रों के समर्थन में नौकरी छोड़ दी है। इन दावों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

शेर सिंह ने वीडियो में आगे कहा, “अब किसी में हिम्मत है तो अभिजीत दीपके जी को हाथ लगाकर दिखाए। इनकी सुरक्षा अब हम करेंगे।” इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

इसे भी देखें- छात्रों के समर्थन में 26 जुलाई को मुंबई मार्च राज ठाकरे की उपद्रवियों को चेतावनी, मनसे और शिवसेना यूबीटी का संयुक्त प्रदर्शन

इस बीच अभिजीत दीपके के नेतृत्व में जंतर मंतर पर आंदोलन जारी है। संगठन का कहना है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *