राहुल बोले बिना कार्रवाई संसद में चर्चा नहीं
पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर अपना रुख और कड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं होगी।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “जब तक भ्रष्ट शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त नहीं किया जाता, कोई चर्चा नहीं होगी।” उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब विपक्ष लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के आंदोलन को लेकर सरकार को घेर रहा है।
इसे भी देखें- 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, छात्रों का आंदोलन रहेगा जारी
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का आरोप है कि पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। विपक्ष संसद के भीतर और बाहर इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा है।
इसे भी जानें- पीटीआई और आईएएनएस पर प्रियंका गांधी का तीखा हमला, बोलीं पहले प्रधानमंत्री से पूछिए सवाल
उधर, सरकार का कहना है कि परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। मानसून सत्र के दौरान इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव लगातार जारी है।




