शेख हसीना पर AIMIM विधायक की दोटूक राय

AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल बोले- बांग्लादेश और पाकिस्तान पर भारत की विदेश नीति सर्वोपरि

पड़ोसी देशों के मामलों में दखल न दे भारत: मुफ्ती इस्माइल

पत्रकार सत्ता News 
मालेगांव (महाराष्ट्र)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के विधायक मुफ्ती इस्माइल ने भारत की विदेश नीति और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से जुड़े मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े मामलों में भारत का रुख उसकी विदेश नीति के अनुरूप होना चाहिए और किसी दूसरे देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में मुफ्ती इस्माइल ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों कभी भारत का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1947 के विभाजन के बाद पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान बने तथा 1971 में बांग्लादेश अस्तित्व में आया। उनके अनुसार, इन देशों के आंतरिक मामलों पर भारत को अपनी विदेश नीति के अनुरूप ही निर्णय लेना चाहिए।

इसे भी जानें- एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर केजरीवाल का सरकार पर हमला, कहा- ‘इरादे स्पष्ट होने तक पेट्रोल-डीजल वाहन न खरीदें’

मुफ्ती इस्माइल ने कहा कि यदि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, जिन्होंने भारत में शरण ली है, अब किसी अन्य देश जाना चाहती हैं, तो भारत सरकार को उनके प्रस्थान की व्यवस्था शीघ्र करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि उनके दिसंबर में जाने की चर्चा है, तो सरकार इससे पहले भी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकती है।

इसे भी देखें- प्रयागराज में 8 को पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर करेंगे संवाद

गौरतलब है कि मुफ्ती इस्माइल का यह बयान ऐसे समय आया है जब बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति और शेख हसीना के भविष्य को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चाएं जारी हैं। हालांकि भारत सरकार ने इस संबंध में सार्वजनिक रूप से विस्तृत टिप्पणी नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *