26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, छात्रों का आंदोलन रहेगा जारी

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद लिया फैसला, सरकार से वार्ता के बाद खत्म हुआ आमरण अनशन

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली। शिक्षा सुधार और कथित परीक्षा अनियमितताओं के मुद्दे पर पिछले 26 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन समाप्त कर दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हुई वार्ता के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया।

सोनम वांगचुक ने कहा कि उनका अनशन समाप्त हुआ है, लेकिन छात्रों के अधिकार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आंदोलन में शामिल छात्रों और देशभर से मिले समर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इसे भी देखें- गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी विपक्ष बोला छात्रों की आवाज नहीं दबेगी

पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी और उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा गया था। इससे पहले उन्होंने सरकार से मांग की थी कि आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न की जाए।

इसे भी जानें- छात्रों के समर्थन में हाईकोर्ट के वकील सड़कों पर उतरे

अनशन समाप्त होने के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि सरकार शिक्षा सुधार, परीक्षा सुरक्षा और छात्रों की मांगों पर क्या ठोस कदम उठाती है। छात्र संगठनों ने संकेत दिया है कि उनकी मांगों को लेकर आंदोलन का अगला चरण जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *