प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पहले दिन राजेंद्र पाल गौतम की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के साथ होगी।
पत्रकार सत्ता ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम 15 और 16 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे। इस दौरान वह प्रदेश कांग्रेस संगठन की विभिन्न इकाइयों, विभागों और प्रकोष्ठों के साथ लगातार बैठक कर चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पहले दिन राजेंद्र पाल गौतम की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के साथ होगी। इसके बाद वह कोषाध्यक्ष एवं लेखा विभाग के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। दिनभर चलने वाली बैठकों में वार रूम, संपर्क केंद्र, अग्रिम संगठनों, विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रमुखों के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी सचिवों तथा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भी विचार-विमर्श होगा।
इसे भी पढ़ें- सेवा क्षेत्र की मासिक गतिविधियों का अब होगा नियमित आकलन, देश को मिला सेवा क्षेत्र का नया आर्थिक पैमाना
दूसरे दिन 16 जुलाई को राजेंद्र पाल गौतम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के कर्मचारियों, मीडिया विभाग, सामाजिक माध्यम प्रकोष्ठ, अनुशासन समिति, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की महिला प्रत्याशियों, प्रदेश चुनाव समिति तथा संपत्ति विभाग के सदस्यों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। इन बैठकों में संगठन की मजबूती, चुनावी तैयारियों, प्रचार रणनीति और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने पर विशेष चर्चा होने की संभावना है।
इसे भी जानें- राम मंदिर प्रकरण पर फिर हमलावर हुए प्रमोद तिवारी, सर्वोच्च न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष डा. सी. पी. राय ने बताया कि यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
इसे भी देखें- इजरायल में सत्ताईस अक्तूबर को होगा आम चुनाव, युद्ध के बाद पहली बार जनता देगी अपना फैसला
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी राज्य में अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए लगातार संगठनात्मक बैठकों और जनसंपर्क अभियानों पर जोर दे रही है।




