हरियाली रंग सज्जा और रोशनी से निखरा परिसर
पत्रकार सत्ता ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों को स्वच्छ और आकर्षक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या नौ के कैबवे क्षेत्र का व्यापक सौंदर्यीकरण कराया है। यह कार्य महाप्रबंधक उदय बोरवणकर तथा अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में लखनऊ मंडल द्वारा कराया गया।
स्टेशन निदेशक रतनदीप गुप्ता के नेतृत्व में कैबवे क्षेत्र में नई घास के त्रिकोणीय पट्टे विकसित किए गए हैं। साथ ही नालियों की सफाई कर उन्हें व्यवस्थित बनाया गया है। परिसर की बाउंड्री दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी कराई गई है तथा लगभग सात सौ मीटर क्षेत्र में खंभों पर तिरंगा रंग की सजावटी रोशनी लगाई गई है।
इसे भी पढ़ें- वांगचुक के अनशन पर संजय सिंह का केंद्र पर हमला, युवाओं से जंतर मंतर पहुंचने की अपील
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस कार्य से स्टेशन परिसर पहले की तुलना में अधिक सुंदर और व्यवस्थित दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ मंडल यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ ही स्टेशनों के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दे रहा है ताकि यात्रियों को स्वच्छ सुरक्षित और सुखद वातावरण मिल सके।
इसे भी जानें- राम मंदिर प्रकरण पर आप का हस्ताक्षर अभियान, केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
रेल प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी स्टेशन परिसर की स्वच्छता हरियाली और सौंदर्य बढ़ाने के लिए ऐसे कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।




