समर्थ पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रितहेडिंगराजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, स्नातक से प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
पत्रकार सत्ता। प्रयागराज ब्यूरो
उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज ने शैक्षिक सत्र जुलाई 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। विश्वविद्यालय ने सोमवार, 6 जुलाई 2026 से स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र तथा जागरूकता कार्यक्रमों सहित सभी पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू कर दिए हैं। हालांकि, प्रवेश परीक्षा आधारित पाठ्यक्रम इस प्रक्रिया से बाहर रखे गए हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य सत्यकाम ने प्रवेश प्रक्रिया का शुभारम्भ करते हुए सभी क्षेत्रीय केन्द्र समन्वयकों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक प्रवेश संबंधी जानकारी पहुंचाने और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट अथवा समर्थ प्रवेश पोर्टल के माध्यम से प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े- वायनाड में फिर तबाही: टनल प्रोजेक्ट साइट पर भूस्खलन, 3 की मौत, कई घायल; CCTV वीडियो ने दहला दिया
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे प्रदेश और देश के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थी घर बैठे प्रवेश ले सकेंगे।मुक्त विश्वविद्यालय में नियमित शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, गृहिणियों तथा दूरस्थ क्षेत्रों के शिक्षार्थियों के लिए यह प्रवेश प्रक्रिया विशेष रूप से उपयोगी मानी जा रही है। विश्वविद्यालय विभिन्न व्यावसायिक, शैक्षणिक एवं कौशल विकास आधारित पाठ्यक्रम भी संचालित करता है।
इसे भी जानें- क्या मोदी सरकार में कमजोर हुआ भारतीय पासपोर्ट? कांग्रेस के दावे की पड़ताल में सामने आई पूरी तस्वीर
क्षेत्रीय केन्द्र कानपुर की क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. रेखा त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।महत्वपूर्ण जानकारीप्रवेश सत्र: जुलाई 2026-27प्रवेश प्रारम्भ: 6 जुलाई 2026माध्यम: समर्थ प्रवेश पोर्टलपात्रता: प्रवेश परीक्षा आधारित पाठ्यक्रमों को छोड़कर सभी कार्यक्रम




