वायनाड में फिर तबाही: टनल प्रोजेक्ट साइट पर भूस्खलन, 3 की मौत, कई घायल; CCTV वीडियो ने दहला दिया

केरल वायनाड लैंडस्लाइड 2026: टनल प्रोजेक्ट पर भूस्खलन

पत्रकार सत्ता | राष्ट्रीय डेस्क
केरल के वायनाड में मंगलवार को एक बार फिर भूस्खलन ने तबाही मचा दी। कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास निर्माणाधीन अनाक्कमपोयिल–कल्लाडी–मेप्पडी ट्विन टनल परियोजना के निकट भारी बारिश के दौरान अचानक पहाड़ी से मिट्टी, चट्टानें और मलबा नीचे आ गया। हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई लोग घायल हुए हैं और कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका के बीच राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

CCTV वीडियो ने दिखाया हादसे का भयावह मंजर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे CCTV वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ ही सेकंड में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क और निर्माण स्थल पर आ गिरता है। कई वाहन उसकी चपेट में आ जाते हैं और मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। वीडियो की पुष्टि विभिन्न समाचार माध्यमों ने भी की है।

यह भी पढ़े- E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा सवाल: माइलेज घटा या इंजन खराब हुआ तो जिम्मेदारी किसकी?

भारी बारिश के बीच हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण पहाड़ी अस्थिर हो गई। वहीं, केरल सरकार के कुछ मंत्रियों ने आशंका जताई है कि टनल निर्माण से निकाली गई मिट्टी के वैज्ञानिक प्रबंधन में कमी भी हादसे का कारण हो सकती है। इस पहलू की जांच की जा रही है।

इसे भी जानें- डॉ. मसूद अहमद आजाद समाज पार्टी में शामिल: कांग्रेस-RLD को झटका, 2027 के लिए चंद्रशेखर आजाद ने भरी नई हुंकार

NDRF और प्रशासन राहत कार्य में जुटा

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

2024 की त्रासदी की याद हुई ताजा

यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब वायनाड अभी भी वर्ष 2024 की विनाशकारी भूस्खलन त्रासदी की यादों से उबर नहीं पाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बारिश और संवेदनशील भूभाग में निर्माण कार्यों के दौरान अतिरिक्त सावधानी आवश्यक है।

इसे भी देखें- पेस्टीसाइड कारोबारियों के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नैनीताल के लग्जरी रिसॉर्ट से 52 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *