अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेता पवन पाण्डेय ने दी बधाई, मिठाई खिलाते हुए वीडियो किया साझा

पवन पाण्डेय अखिलेश यादव को मिठाई खिलाते हुए

पत्रकार सत्ता | लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक पवन पाण्डेय ने सोशल मीडिया मंच X पर अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बधाई संदेश के साथ एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह अखिलेश यादव को मिठाई खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Watch This Video :

पवन पाण्डेय ने अपने संदेश में लिखा-

“समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों, शतायु हों, यशस्वी हों, आपके जन्मदिवस पर यही मंगलकामना है।”

अखिलेश यादव को पवन पाण्डेय ने दी जन्मदिन की बधाई

सोशल मीडिया पर साझा किया गया यह वीडियो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थक इसे अखिलेश यादव के प्रति पवन पाण्डेय के आत्मीय संबंध और सम्मान का प्रतीक बता रहे हैं।

Read This : यूपी में पहली-दूसरी कक्षा की पढ़ाई पर सर्वे रिपोर्ट जारी, शिक्षण गुणवत्ता सुधार के लिए दिए गए 10 प्रमुख सुझाव

कौन हैं पवन पाण्डेय?

पवन पाण्डेय उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी का एक चर्चित चेहरा हैं। वह अयोध्या (तत्कालीन फैजाबाद) सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं और लंबे समय से समाजवादी पार्टी के सक्रिय नेताओं में शामिल हैं। संगठन और जनसंपर्क में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। रामनगरी अयोध्या की राजनीति में उनका प्रभाव रहा है और पार्टी के कई आंदोलनों व चुनावी अभियानों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। वह अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में भी गिने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन: शुभकामनाओं की बौछार, सपा में जश्न का माहौल, पूरे प्रदेश में रक्तदान और सेवा कार्यक्रम

अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशभर में रक्तदान शिविर, पौधारोपण, फल वितरण और अन्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है, जिसमें पवन पाण्डेय का यह संदेश और वीडियो भी प्रमुख रूप से चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *