पत्रकार सत्ता | लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इसे भी देखें-
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि,
“समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा में सपा संसदीय दल के नेता आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेता पवन पाण्डेय ने दी बधाई, मिठाई खिलाते हुए वीडियो किया साझा
उन्होंने अपने संदेश के साथ अखिलेश यादव का जन्मदिन पोस्टर भी साझा किया, जिसमें उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और जनसेवा के प्रति निरंतर सफलता की कामना की गई है।
अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है और पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने-अपने संदेश साझा कर रहे हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी का यह संदेश भी दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।




