‘चंदा चोरों को भगवान राम देंगे दंड’, केजरीवाल का केंद्र सरकार पर निशाना

'चंदा चोरों' पर केजरीवाल का हमला, बोले- भगवान राम देंगे दंड

पत्रकार सत्ता | नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट करते हुए कथित “चंदा चोरों” के मुद्दे को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

केजरीवाल ने अपने पोस्ट में लिखा,

“जिन चंदा चोरों को लगता है कि भगवान राम पत्थर की मूर्ति हैं, उन्हें भगवान राम की शक्ति का अंदाजा नहीं है। भगवान राम इन्हें ज़रूर दंड देंगे।”

यह भी जाने- अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन: शुभकामनाओं की बौछार, सपा में जश्न का माहौल, पूरे प्रदेश में रक्तदान और सेवा कार्यक्रम

उन्होंने आगे कहा कि कानून को भी ऐसे लोगों को दंड देना चाहिए, लेकिन मौजूदा सरकार ऐसा कभी नहीं करेगी क्योंकि “सब मिले हुए हैं।” उन्होंने दावा किया कि यदि “चंदा चोरों” को सजा दिलानी है तो पहले सरकार बदलनी होगी। साथ ही उन्होंने समाज से भी अपील की कि ऐसे लोगों और उनके सहयोगियों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए।

इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव के जन्मदिन पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दी शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश

केजरीवाल का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। हालांकि, अपने पोस्ट में उन्होंने किसी व्यक्ति या संस्था का नाम नहीं लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *