वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना पर टूटा दुखों का पहाड़, नम आंखों से पत्नी को दी अंतिम विदाई

Madhurima Saxena

पत्रकार सत्ता | बरेली ब्यूरो
वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना (70 वर्ष) का बीमारी के बाद एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता, सामाजिक और बुद्धिजीवी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

शनिवार सुबह बजरिया पूरनमल स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सिटी श्मशान घाट पहुंची। यहां वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना ने पत्नी को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी जानें- गाजा पर मोदी सरकार की नीति पर सोनिया गांधी का सवाल, कांग्रेस ने साझा किया लेख

अंतिम संस्कार में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट, उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना, महामंत्री मुकेश तिवारी, पूर्व डिप्टी मेयर डॉ. सी.पी.एस. चौहान सहित पत्रकारिता, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की अनेक हस्तियां मौजूद रहीं।

इस अवसर पर मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सिटी श्मशान भूमि पर शोक सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्ट मामले में AAP सांसद संजय सिंह का हमला, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

मधुरिमा सक्सेना अपने पीछे पति निर्भय सक्सेना, पुत्र मोहित सक्सेना, पुत्री रुचिका सक्सेना सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

पत्रकार सत्ता परिवार वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *