सूचना आयोग चालक संघ के अध्यक्ष बने जुबेर अहमद, शिवकुमार यादव मंत्री निर्वाचित

राजकीय वाहन चालक महासंघ की देखरेख में हुआ प्रथम अधिवेशन

पत्रकार सत्ता। डिजिटल डेस्क
लखनऊ। राजकीय वाहन चालक महासंघ उत्तर प्रदेश की देखरेख में राजकीय वाहन चालक संघ, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग का प्रथम अधिवेशन रविवार को महासंघ के प्रधान कार्यालय 93, दारुलशफा, लखनऊ में आयोजित हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष रिजवान अहमद सिद्दीकी ने की।

अधिवेशन में जुबेर अहमद को प्रांतीय अध्यक्ष, शिवकुमार यादव को मंत्री और दीपक कुमार कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

चुनाव के दौरान राजकीय वाहन चालक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय सलाहकार राम फेर पांडे, राजकीय वाहन संरक्षक वीरेंद्र पांडे, सलाहकार शाहिद अली, उपाध्यक्ष बसंत कुमार ओझा, महासंघ के मंत्री रमेश कुमार, मंत्री जहरूल हसन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- सावन के दूसरे सोमवार से पहले अमरनाथ यात्रा पर लगा पूर्ण विराम

निर्वाचित पदाधिकारियों को महासंघ के अध्यक्ष रिजवान अहमद सिद्दीकी ने पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। अधिवेशन में संगठन की गतिविधियों और चालक संवर्ग से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।

इसे भी देखें- चंद्रशेखर आजाद का मुस्लिम समाज को बड़ा संदेश, बोले- अंबेडकरवादियों के साथ आ जाओ, बुलडोजर पर ताला जड़ देंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *