धामपुर में मज़ार की दीवार हटाने के मामले में सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

धामपुर में मज़ार की दीवार हटाने के मामले की समीक्षा करते सांसद चंद्रशेखर आजाद।

बिजनौर, (शबीह हैदर)। बिजनौर जिले के धामपुर क्षेत्र में स्थित नासिर बाबा पीर मज़ार के रास्ते पर बनी दीवार हटाए जाने के मामले में नगीना से सांसद एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी मांगी है।

जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग ने शुक्रवार देर रात दीवार हटाने की कार्रवाई की। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कार्रवाई पर आपत्ति जताई और मामले को लेकर विरोध दर्ज कराया।

Read this : ‘भारत भाग्य विधाता’ को मिल रहा दर्शकों का सकारात्मक प्रतिसाद, कंगना रनौत ने जताया आभार

शनिवार को सांसद चंद्रशेखर आजाद ने तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई के आधार, उपलब्ध अभिलेखों और राजस्व रिकॉर्ड की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि कार्रवाई किन दस्तावेजों और किस प्रक्रिया के तहत की गई।

सांसद ने कहा कि यदि किसी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई की जाती है तो वह विधिक प्रक्रिया और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने मामले की दोबारा पैमाइश कराने तथा उपलब्ध राजस्व अभिलेखों का मिलान करने का सुझाव दिया।

इसे भी पढ़ें- अल्फा’ के ट्रेलर ने पार किए 215 मिलियन व्यूज, 3 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

बैठक के दौरान मज़ार पक्ष के प्रतिनिधियों ने भी अपने दस्तावेज सांसद को उपलब्ध कराए। सांसद ने कहा कि सभी पक्षों की बात सुनने के बाद ही निष्पक्ष निर्णय होना चाहिए।

समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *