अल्फा’ के ट्रेलर ने पार किए 215 मिलियन व्यूज, 3 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

Alpha Trailer

मुंबई, (पत्रकार सत्ता मनोरंजन डेस्क)। यशराज फिल्म्स (YRF) की आगामी स्पाई-एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ का ट्रेलर रिलीज के बाद दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। प्रोडक्शन हाउस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर बताया कि ट्रेलर को विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 215 मिलियन (21.5 करोड़) से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

फिल्म 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह YRF Spy Universe की पहली महिला-प्रधान फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

Read This : योग स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

News Brief 

  • अल्फा’ ट्रेलर को 215 मिलियन+ व्यूज मिले।
  • फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • YRF ने आधिकारिक X हैंडल पर दी जानकारी।
  • आलिया भट्ट और शरवरी निभा रही हैं मुख्य भूमिका।
  • अनिल कपूर और बॉबी देओल भी फिल्म का हिस्सा हैं।
  • फिल्म YRF Spy Universe की नई पेशकश है।

इसे भी पढ़ें- 9 करोड़ से अधिक किसानों को PM-Kisan की किस्त जारी, पश्चिम बंगाल में फसल बीमा योजना शुरू

फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जबकि निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने किया है। अभिनेता अनिल कपूर ने भी अपने आधिकारिक X हैंडल पर यशराज फिल्म्स की इस उपलब्धि वाली पोस्ट को रीपोस्ट कर फिल्म के प्रति उत्साह व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *