रोटरी साउथ ने मनाया रंगीलो सावन, दीप्ति अग्रवाल बनीं तीज क्वीन

रोटरी साउथ का रंगीलो सावन, दीप्ति अग्रवाल बनीं तीज क्वीन

रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कपल्स ने लिया प्रतियोगिताओं में हिस्सा, नेहा-विभोर बने कलरफुल कपल

निर्भय सक्सेना। पत्रकार सत्ता
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ की ओर से ‘रंगीलो सावन’ थीम पर तीज उत्सव का आयोजन किया गया। एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में गीत-संगीत, नृत्य, मनोरंजक गतिविधियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने सावन के रंगों को जीवंत कर दिया।

तीज क्वीन प्रतियोगिता में दीप्ति अग्रवाल ने खिताब अपने नाम किया, जबकि कविता गोयल रनर-अप रहीं। वहीं कलरफुल कपल का खिताब नेहा भारतीय और विभोर भारतीय ने जीता। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कपल्स ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

रोटरी साउथ का रंगीलो सावन, दीप्ति अग्रवाल बनीं तीज क्वीन

यह भी देखें- जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पांच सदस्यीय समिति करेगी बल प्रयोग की जांच

कार्यक्रम में सावन की थीम पर विभिन्न गेम्स और मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रीति जिंदल, मोना अग्रवाल, मनीषा पांडे, आशा अग्रवाल, रेनू परवाल, अनु गर्ग, स्वाति गोयल, संजना अग्रवाल, निधि अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, संगीता आनंद, नीतू, शालू मित्तल और अंजू गर्ग ने टीम बनाकर सदस्यों को सावन आधारित गेम्स खिलाए।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोहित जिंदल ने कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ भारतीय संस्कृति और त्योहारों की परंपरा को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रोटरी साउथ का रंगीलो सावन, दीप्ति अग्रवाल बनीं तीज क्वीन

इसे भी जानें- AAP विधायक कुलदीप कुमार हिरासत मामले में हाईकोर्ट पहुंचा विवाद, 14 घंटे बाद विधायक रिहा

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, रोटरी के पूर्व गवर्नर डॉ. आई.एस. तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा, घनश्याम खंडेलवाल, सचिव शिशिर पांडे समेत रोटरी क्लब के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में क्लब के सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।

रिपोर्ट: निर्भय सक्सेना, बरेली ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *