लखनऊ अग्निकांड: राहुल गांधी ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

लखनऊ अग्निकांड पर राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली/लखनऊ, (पत्रकार सत्ता ब्यूरो)। पत्रकार सत्ता ब्यूरो। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग-कम-गेमिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड पर कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में कई लोगों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इसे भी पढ़ें- लखनऊ में कोचिंग-कम-गेमिंग सेंटर में भीषण आग, जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिल से कूदे छात्र; पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

लखनऊ अग्निकांड पर राहुल गांधी का शोक संदेश

इस बीच, लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए इस भीषण अग्निकांड के बाद राहत एवं बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है। घटना में कई लोगों की मौत हुई है और अनेक घायल हुए हैं। हादसे के दौरान धुएं और आग से बचने के लिए कई छात्र-छात्राओं को इमारत से छलांग लगानी पड़ी, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

सीएम योगी ने दिए घटना की जांच के आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित उपचार, फायर सेफ्टी मानकों की जांच, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा राज्यभर में व्यावसायिक एवं बहुमंजिला भवनों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के निर्देश दिए हैं।

यह भी देखें- पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय, विकास और केंद्र-राज्य समन्वय पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख मदद की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को ₹2 लाख तथा प्रत्येक घायल को ₹50 हजार की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *