डिंपल यादव का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

डिंपल यादव का सरकार पर हमला

छात्र आंदोलन, पुलिस कार्रवाई और संसद के व्यवहार पर उठाए सवाल।

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने छात्र आंदोलन और संसद में हुई बहस को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छात्रों ने अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उन्हें इस बात पर गर्व है कि “हमारे बच्चे लड़े और इस लड़ाई को जीते।”

डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि संसद के भीतर कुछ सांसदों ने छात्रों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आंदोलन में शामिल छात्रों को अराजक तत्व कहा जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन (डिलिमिटेशन) विधेयक को पारित कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर दबाव बना रही है।

इसे भी पढ़ें- ट्रेन में मिडिल बर्थ कब खोल सकते हैं? जानिए रेलवे का नियम

सपा सांसद ने छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर बेटियों की सुरक्षा की बात करती है, जबकि दूसरी ओर आंदोलन के दौरान छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ और उन पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया।

डिंपल यादव ने कहा कि आंदोलन केवल किसी एक दल का नहीं था, बल्कि देश के छात्रों के भविष्य से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि भले ही “हमारे बच्चे” आंदोलन में शामिल न रहे हों, लेकिन वे देश के बच्चों के समर्थन में इस संघर्ष के साथ खड़े हुए।

इसे भी जानें- जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती की नसीहत, बुलडोजर की जगह संस्थानों को नियमित करने की मांग

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने वाले आंदोलनकारियों के साथ अनुचित व्यवहार किया गया। डिंपल यादव के इन आरोपों पर केंद्र सरकार की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *