राहुल गांधी की टिप्पणी पर धामी का हमला, बोले- न संस्कार, न मर्यादा

पुष्कर सिंह धामी राहुल गांधी

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। धामी ने राहुल गांधी के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि उनके व्यवहार ने साबित कर दिया है कि उनमें न संस्कार हैं, न मर्यादा और न ही लोकतांत्रिक शिष्टाचार।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा और आचरण की मर्यादा बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति अब तर्क और तथ्यों के बजाय प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भाषा पर केंद्रित होती जा रही है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की टिप्पणी पर भड़के राजनाथ, बोले- लोकतंत्र की गरिमा तार-तार हुई

धामी ने राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए इस स्तर की भाषा का इस्तेमाल किसी भी सभ्य राजनीतिक संस्कृति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। उन्होंने इसे भारतीय राजनीति की गरिमा पर चोट बताते हुए कहा कि जनता नेताओं के शब्दों के साथ-साथ उनके संस्कार और सोच को भी देख रही है।

राहुल गांधी ने 13 अगस्त को आयोजित रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्र सरकार की विदेश नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। इसके बाद भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की भाषा और उनके बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

इसे भी देखें- श्री कृष्ण दत्त एकेडमी में ‘माई विजन, माई ग्रीन इंडिया’ कला प्रदर्शनी का शुभारंभ

धामी ने अपने बयान में कहा कि जनता सब देख रही है और कांग्रेस को उसके राजनीतिक आचरण का जवाब भी जनता के बीच देना होगा। उनके इस बयान के बाद प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *