विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया आई और डेंटल चेकअप, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
निर्भय सक्सेना। पत्रकार सत्ता
बरेली। रोटरी क्लब बरेली फ्रेगरेंस की ओर से राधेलाल कंठीराम सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 200 बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों और दांतों की जांच की गई। इस दौरान बच्चों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया।
शिविर में डॉ. नितिन अस्थाना और डॉ. अक्षय गुप्ता ने बच्चों का डेंटल एवं आई चेकअप किया। जांच के दौरान जिन बच्चों में आंखों या दांतों से संबंधित समस्या पाई गई, उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर में एक बालिका को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन भी लगाई गई।

यह भी जानें- चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
रोटरी क्लब की ओर से बच्चों को टूथब्रश, टूथपेस्ट, पुस्तकें और अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई। सामग्री मिलने पर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
क्लब की अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने कहा कि संस्था समाजसेवा के साथ बच्चों के स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। समय पर स्वास्थ्य जांच से किसी बीमारी या समस्या की पहचान प्रारंभिक स्तर पर हो सकती है, जिससे उसका उचित उपचार संभव होता है। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखेगा।
इसे भी पढ़ें- ‘मुसलमानों को देश से निकालने की बात करने वालों पर RSS कार्रवाई क्यों नहीं करती?’: मौलाना अरशद मदनी
कार्यक्रम में क्लब सचिव मुक्ता अग्रवाल, पूनम योगेंद्र, निधि अग्रवाल, शुभ्रा बंसल, मनीषा मेहरा, शालू मित्तल सहित अन्य रोटेरियंस का सहयोग रहा।
विद्यालय प्रबंधक ज्ञानेंद्र गुप्ता, उप प्रबंधक नीरज अग्रवाल, प्रधानाचार्य भगवान शरण भारद्वाज, उप प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा, पूजा सक्सेना एवं राकेश सक्सेना का भी सहयोग रहा।
– ब्यूरो रिपोर्ट, बरेली




