वाहन चालक कांवड़ियों को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बांटे हेलमेट

मंडलायुक्त शंभू कुमार ने किया वितरण, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अपील

निर्भय सक्सेना। पत्रकार सत्ता
बरेली। सेंट्रल यू.पी. चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, बरेली की ओर से कांवड़ यात्रा में शामिल दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य कांवड़ियों को हेलमेट पहनने और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।

मुख्य अतिथि मंडलायुक्त शंभू कुमार ने कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आस्था और श्रद्धा के साथ सुरक्षित यात्रा भी जरूरी है। यातायात नियमों का पालन करने से स्वयं के साथ दूसरे राहगीरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।

बरेली में कांवड़ियों को बांटे हेलमेट

इसे भी जानें- जलधारा किनारे बनेगा भव्य कैनाल फ्रंट, फूल-फव्वारों से सजेगा ग्रेटर बरेलीएसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने कांवड़ियों से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। आरटीओ पंकज सिंह ने दोपहिया वाहन चालकों से गति नियंत्रित रखने और यातायात संकेतों का पालन करने का आह्वान किया।

चैंबर अध्यक्ष राजीव शिंघल ने कहा कि संस्था पिछले 61 वर्षों से व्यापार एवं उद्योग के साथ सामाजिक और जनहित के कार्यों में भी सक्रिय है। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान को जनहित की महत्वपूर्ण पहल बताया।

यह भी देखें- नेहा राठौर बोलीं- गालियां और FIR से नहीं डरती, राहुल गांधी ने कहा- मैं भी नहीं सुधर रहा

संस्था के सचिव शरद अग्रवाल और पूर्व सचिव अल्पित अग्रवाल ने भी कांवड़ियों से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में कांवड़ियों को फल और भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर अजय शुक्ला, सुनीत मूना, संदीप टंडन, प्रकाश वाधवानी, राजेश गुप्ता, मोहित गोयल, सीएस अंकित अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मोहित ऐरन, रमेश वार्ष्णेय और मुनीश मित्तल सहित चैंबर के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट : निर्भय सक्सेना, बरेली ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *