राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति का योगदान अतुलनीय : संजीव अग्रवाल

बरेली में मातृशक्ति वंदन कार्यक्रम, विधायक संजीव अग्रवाल ने महिलाओं को किया सम्मानित

दीपावली पर मातृशक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सफाईकर्मी महिलाओं का हुआ सम्मान

निर्भय सक्सेना। पत्रकार सत्ता
बरेली। दीपावली के अवसर पर पंडित राधेश्याम कथावाचक ऑडिटोरियम में मातृशक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और सफाईकर्मी महिलाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण में मातृशक्ति का योगदान अतुलनीय है। स्वास्थ्य एवं बाल विकास सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का समर्पण पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं की मेहनत और सेवाभाव से समाज को मजबूती मिलती है।

यह भी जानें- देश के 10 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में यूपी के छह, बड़ौत पहले स्थान पर : आराधना मिश्रा

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश की डबल इंजन सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है। मातृशक्ति का सम्मान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष अमरीश कठेरिया, अरुण कश्यप, हर्षित, डॉ. गौरव गंगवार, सुंदरम सक्सेना, अमित सक्सेना, नीतू अग्रवाल, गीता चोरसिया, रजनी देवी, पिंकी लखेरा, नीलम, निर्मला, नीलम सक्सेना, विमला कन्नौजिया, सरिता, मधु, शकुंतला, पूजा और सपना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- निर्भय सक्सेना, बरेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *