लखनऊ में बारिश का असर: 26 सितंबर को कक्षा 12 तक स्कूल बंद

लखनऊ में 26 सितंबर को स्कूल बंद, कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की छुट्टी

भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन का फैसला, सरकारी और निजी समेत सभी बोर्ड के विद्यालयों में रहेगा अवकाश

ज़मीर हैदर । पत्रकार सत्ता
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए यह निर्णय लिया गया है। अवकाश सरकारी, गैर सरकारी और विभिन्न बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर लागू रहेगा।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को लखनऊ में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। लखनऊ स्थित मौसम केंद्र ने भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं की चेतावनी भी दी है।

इसे भी जानें- दिल्ली में प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली, अब जिला मुख्यालयों से राष्ट्रपति तक पहुंचेगी आजाद समाज पार्टी की आवाज

प्रदेश स्तर पर भी 26 सितंबर को बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इसे भी देखें- दिल्ली में प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली, अब जिला मुख्यालयों से राष्ट्रपति तक पहुंचेगी आजाद समाज पार्टी की आवाज

बारिश के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे विद्यालय खुलने से संबंधित अगली सूचना के लिए अपने-अपने स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन के आधिकारिक संदेश पर नजर रखें।

ब्यूरो रिपोर्ट, लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *