यूपी अल्पसंख्यक आयोग में मोहसिन रजा बने अध्यक्ष, रूमाना सिद्दीकी समेत 8 सदस्य बनाये गए

mohsin-raza-up-minority-commission-chairman

जमीर हैदर। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग में अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। शासन की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार श्री मोहसिन रजा को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आयोग में आठ सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।

शासन के अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग-4 की ओर से 9 सितंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1994 तथा संशोधित प्रावधानों के तहत इन नियुक्तियों की जानकारी दी गई है। आदेश के मुताबिक अध्यक्ष एवं सदस्यों का कार्यकाल पद ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा राज्य सरकार के प्रसाद पर्यन्त, जो भी पहले हो, रहेगा।

इसे भी पढ़ें- बालागंज में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, मॉडिफाइड साइलेंसर पर कसा शिकंजा

आदेश के अनुसार मोहसिन रजा को अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा संदीप जैन, अंशुमान कुमार सिंह मौर्य, सरदार हनमीत सिंह बेदी, मोहम्मद असलम, सरदार परविंदर सिंह, नेहा खान, सैय्यद मेराज अब्बास रिजवी और श्रीमती रुमाना सिद्दीकी को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।

नियुक्तियों के साथ ही उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आयोग का उद्देश्य प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदायों के हितों से जुड़े मामलों पर कार्य करना और उनके अधिकारों एवं कल्याण से संबंधित विषयों पर अपनी भूमिका निभाना है।

इसे भी देखें- भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, बोले- पिछड़ों के साथ हुआ धोखा

रिपोर्ट- जमीर हैदर, लखनऊ ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *