श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर हुआ एसकेडी ग्रुप

एसकेडी ग्रुप में भव्यता से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

क्रासर: वृंदावन योजना स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भजन संध्या, संकीर्तन और आकर्षक झांकियों ने बांधा समां

पत्रकार सत्ता न्यूज़
लखनऊ । एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर वृंदावन योजना स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भव्य एवं आध्यात्मिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर रहा।

समारोह में भजन संध्या, भक्तिमय संगीत और संकीर्तन ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण में डुबो दिया। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी विभिन्न लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहीं।

यह भी पढ़ें- श्मशान घाट की बदहाली पर संजय सिंह का हमला, बोले- 15 दिन में काम नहीं हुआ तो देंगे धरना

मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इसके बाद आरती, श्रृंगार एवं भोग का आयोजन हुआ। बच्चों, अभिभावकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

आयोजन में एसकेडी ग्रुप के चेयरमैन एस.के.डी. सिंह, एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक मनीष सिंह और उप निदेशक निशा सिंह सहित ग्रुप के सदस्य, अभिभावक एवं बच्चे मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मंत्री के स्वागत में पहुंचे नेताजी, भीड़ में गले से गायब हो गई 7 लाख की चेन

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों और उनके परिवारों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामुदायिक एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *