सपा मुखिया ने प्रेस कांफ्रेंस में सुनाया तंजिया अंदाज, पत्रकार ने बीच में कहा- ‘नगर निगम बदनाम हुआ… तेरे मारे’
ज़मीर हैदर। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को सपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा के आईटी सेल पर तंज कसते हुए कहा कि “गाने तो हम भी बना सकते हैं…”
अखिलेश यादव ने अपने अंदाज में कहा कि अगर किसी गाने में कुछ राजनीतिक पंक्तियां जोड़ दी जाएं तो उसका असर कैसा होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा- “मां का अपमान हुआ… तेरे मारे। सब दान हुआ चोरी… तेरे मारे। वनस्पति बदनाम हुई… तेरे मारे।”
इसे भी पढ़ें- राजाजीपुरम की जनसमस्याओं को लेकर राजनाथ सिंह से मिला प्रतिनिधिमंडल
इसी दौरान एक पत्रकार ने बीच में तंजिया अंदाज में कहा- “नगर निगम बदनाम हुआ… तेरे मारे।” इस पर प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद लोगों के बीच प्रतिक्रिया देखने को मिली।
अखिलेश यादव का यह बयान भाजपा के आईटी सेल की ओर से सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चलाए जाने वाले राजनीतिक प्रचार पर उनके हमले के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान सत्तारूढ़ दल की सोशल मीडिया रणनीति पर सवाल उठाते हुए विपक्ष की आवाज को दबाने और मुद्दों को अलग दिशा देने के आरोप लगाए।
इसे भी देखें- रक्षाबंधन की सुबह कानपुर में दर्दनाक हादसा, जमीन धंसने से युवती पुराने बोरवेल में गिरी
सपा मुखिया के इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
रिपोर्ट : ज़मीर हैदर, लखनऊ ब्यूरो




