लखनऊ में 25 हजार का इनामी सुरेश पासी गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

चोरी के दौरान परिवार पर हमले के मामले में था वांछित

चोरी के दौरान परिवार पर हमले के मामले में था वांछित

ज़मीर हैदर। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। इंदिरानगर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर चोरी के दौरान परिवार पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सुरेश पासी उर्फ सुरेश रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

बताया गया कि चोरी के दौरान आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया था, जिसमें परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले में पुलिस पूर्व में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

इसे भी पढ़ें- त्योहारों को लेकर CP तरुण गाबा ने की समीक्षा, लूट-छिनैती और छेड़खानी पर सख्ती

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सुरेश पासी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी लखनऊ क्राइम ब्रांच की SOG टीम और इंदिरानगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में की गई।

संयुक्त टीम का नेतृत्व SOG प्रभारी शिवानंद मिश्रा की टीम ने किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

यह भी जानें-नेपाल में तबाही: फ्लैश फ्लड से 579 लोगों की मौत, 2,482 लापता; 320 भारतीयों से संपर्क नहीं

रिपोर्ट : ज़मीर हैदर, लखनऊ ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *