निर्भय सक्सेना। पत्रकार सत्ता
बरेली। फोटो विजन के तत्वावधान में यामिनी आर्ट गैलरी, युगवीना लाइब्रेरी में आयोजित दो दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी ‘दृष्टि–2026’ का समापन हुआ। प्रदर्शनी में फोटो विजन के सदस्यों के कलात्मक एवं रचनात्मक छायाचित्रों को दर्शकों ने खूब सराहा।
प्रदर्शनी में गोपाल शर्मा, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. सुधांशु आर्य, शरद मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, अभय गंगवार, बिपिन मेहरा, गौरांग दीक्षित, डॉ. दीपक रस्तोगी और सनी नाथ के छायाचित्र प्रदर्शित किए गए। तस्वीरों में प्रकृति के विविध रूपों, मानवीय जीवन के भावों एवं रंगों तथा वन्यजीवन को संवेदनशील और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इसे भी देखें- ब्रह्माकुमारीज के रक्तदान शिविर में 110 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
छायाचित्रों की सशक्त कंपोजीशन, विषयों की विविधता और आकर्षक प्रस्तुति ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी के अंतिम दिन बड़ी संख्या में कला एवं फोटोग्राफी प्रेमियों ने पहुंचकर तस्वीरों का अवलोकन किया और फोटोग्राफरों की रचनात्मकता की सराहना की।
इस अवसर पर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के मास कम्युनिकेशन विभाग के विद्यार्थी भी विशेष रूप से पहुंचे। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए फोटोग्राफी की तकनीक, विषय चयन और रचनात्मक प्रस्तुति में रुचि दिखाई।
इसे भी जानें- आईआईए युवा उद्यमी मंच ने बिजनेस नेटवर्किंग और नए अवसरों पर किया मंथन
समापन अवसर पर साहित्यकार डॉ. राजेश शर्मा, चित्रकार एवं कवि डॉ. रमेश गौतम, इतिहासविद रणजीत पंचाले, निर्भय सक्सेना, शिक्षाविद कैप्टन राजीव धींगरा, श्रीमती पूनम धींगरा, शिक्षिका निधि गुप्ता तथा पुरातत्वविद डॉ. अनूप रंजन मिश्रा सहित अनेक कला एवं फोटोग्राफी प्रेमी उपस्थित रहे।
फोटो विजन के अध्यक्ष गोपाल शर्मा और सचिव डॉ. पंकज शर्मा ने प्रदर्शनी को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, दर्शकों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें- लखनऊ पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार, बोले- मेरी तपोभूमि और कर्मभूमि है राजधानी
रिपोर्ट : निर्भय सक्सेना, बरेली ब्यूरो




