वंदे मातरम् पर सियासी घमासान तेज, शिवराज बोले- पूरा गाना पड़ेगा

वंदे मातरम् पर घमासान, शिवराज बोले- पूरा गाना पड़ेगा

कांग्रेस के दो अंतरे गाने के फैसले पर भाजपा का हमला, अमित शाह के बाद शिवराज ने भी साधा निशाना

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के पूरे गायन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) के दो अंतरे गाने के फैसले को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीखे बयान के बाद अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कांग्रेस को निशाने पर लिया है।

शिवराज सिंह चौहान ने मंच से कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पूरा गाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल कानून और संविधान से ऊपर नहीं हो सकता। शिवराज ने कांग्रेस के फैसले को देश और भारत माता के सम्मान से जोड़ते हुए सवाल उठाया।

इसे भी पढ़ें- गोमतीनगर हत्याकांड में बड़ा अपडेट, पत्नी के बाद बहन की भी हत्या का दावा

दो अंतरे गाने के फैसले पर विवाद

दरअसल, कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में पार्टी की ओर से ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने की परंपरा को कायम रखने का फैसला सामने आया है। कांग्रेस का तर्क है कि यह उसके पुराने ऐतिहासिक निर्णय और स्वतंत्रता आंदोलन के दौर की परंपरा से जुड़ा है। इसी फैसले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

अमित शाह ने भी कांग्रेस पर बोला हमला

गृह मंत्री अमित शाह ने 20 अगस्त को कांग्रेस के फैसले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस के दो अंतरे गाने के फैसले को ‘देशविरोधी’ करार दिया और इसे तुष्टीकरण की राजनीति से जोड़ा। शाह के बयान के बाद विवाद और गरमा गया है।

इसे भी जानें- गोमतीनगर में दिनदहाड़े बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या, पति पर आरोप

कांग्रेस के फैसले पर भाजपा का पलटवार

भाजपा नेताओं का कहना है कि ‘वंदे मातरम्’ देश के राष्ट्रीय सम्मान और स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत से जुड़ा राष्ट्रीय गीत है, इसलिए इसके गायन को लेकर किसी तरह का विभाजन नहीं होना चाहिए। वहीं कांग्रेस इस मुद्दे पर अपने ऐतिहासिक रुख और परंपरा का हवाला दे रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा संसद और राजनीतिक मंचों पर और जोर पकड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी बोले- स्वराज सिर्फ Freedom नहीं, खुद पर राज करने की जिम्मेदारी

‘वंदे मातरम्’ को लेकर मौजूदा विवाद ऐसे समय सामने आया है जब इसके 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में इससे जुड़े कार्यक्रम और स्मरण अभियान भी चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *