शिवरामेश्वरम देवालय में दिव्य महाआरती, भव्य शिव श्रृंगार

शिवरामेश्वरम देवालय में दिव्य महाआरती, भव्य शिव श्रृंगार

श्रावण माह में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का हुआ भव्य श्रृंगार, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

विजय सिंह। पत्रकार सत्ता न्यूज
लखनऊ। पावन श्रावण माह के अवसर पर टड़ियन हनुमान मंदिर ट्रस्ट की ओर से ई-ब्लॉक, राजाजीपुरम स्थित शिवरामेश्वरम देवालय में द्वादश ज्योतिर्लिंगों एवं मुख्य शिवलिंग का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद विधि-विधान से दिव्य महाआरती आयोजित हुई।

मंदिर के महंत रमाकांत दास के सानिध्य में शैलेश बाजपेयी ‘शीलू’, अर्चना बाजपेयी एवं बाजपेयी परिवार ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर महाआरती की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

इसे भी जाने- चंद्रशेखर आजाद ने शेयर किया रामपुर का वीडियो, नदी पार कर स्कूल जा रहे बच्चे

महाआरती के दौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

आयोजकों ने कहा कि श्रावण माह भगवान शिव की आराधना का विशेष पर्व है। ऐसे आयोजन समाज में संस्कार, आध्यात्मिक चेतना, प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम की सफलता में भारतीय जन सेवा समिति के सदस्यों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी देखें- दिल्ली SIR पर संजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- यूपी-बिहार के लोगों के 47 लाख वोट काटे गए

रिपोर्ट: वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *