विजय सिंह। पत्रकार सत्ता
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत शुक्रवार को राजाजीपुरम स्थित ई-ब्लॉक मार्केट में तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों व्यापारियों और आम नागरिकों को तिरंगा झंडा वितरित किया गया।
भाजपा नेता एवं भारतीय जन सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश बाजपेयी ‘शीलू’ के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान व्यापारियों और क्षेत्रवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई।
इसे भी देखें- “अगर आपके बच्चे होते, तो क्या ऐसी सुविधा देते?” अलवर में Gen Alpha का हल्लाबोल, 7 शिक्षक नियुक्त
शैलेश बाजपेयी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाने का आह्वान किया।
तिरंगा वितरण के दौरान व्यापारियों और आम नागरिकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने और अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें- मानव सेवा क्लब की उल्लासपूर्ण तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे
कार्यक्रम में अभिषेक भावनी, हरिदास प्रजापति, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, शाकिर अली, सलमान, के.के. द्विवेदी, लवकुश पटवा, रोहित और अतीक भाई सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
रिपोर्ट : वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह, लखनऊ ब्यूरो




