बरेली में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा फहराने का संदेश

बरेली में निकली तिरंगा यात्रा, 2500 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

निर्भय सक्सेना। पत्रकार सत्ता
बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बरेली में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। कैंट विधानसभा क्षेत्र के मढ़ीनाथ, पूर्वी और पं. दीनदयाल मंडलों में निकली तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कैंट विधायक एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने नागरिकों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

इसे भी जानें- दोपहिया वाहन से यात्रा करने वाले कांवड़ियों को निःशुल्क हेलमेट देगा चैम्बर ऑफ कॉमर्स

वहीं, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भी भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह ने गांधी उद्यान से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा गांधी उद्यान से शुरू होकर जिला जज आवास, सर्किट हाउस रोड और सर्किट हाउस चौराहे से होते हुए आयुक्त कार्यालय स्थित शहीद स्तंभ पर पहुंचकर समाप्त हुई।

बरेली में निकली तिरंगा यात्रा, 2500 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

रैली में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के करीब 2500 छात्र-छात्राओं तथा 500 शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

तिरंगा यात्रा का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता के निर्देशन में किया गया। रैली के सफल आयोजन में राजकीय नोडल प्रधानाचार्य डॉ. लोकेश चन्द्र, डॉ. राजेश सक्सेना, डॉ. सुभाष चन्द्र मौर्य, मनोज दिवाकर, संजय सिंह तथा जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा अभियान वीरेन्द्र कुमार का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें- काकोरी शहीद स्मृति उपवन में चला स्वच्छता अभियान, अमर शहीदों को किया नमन

भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान मढ़ीनाथ मंडल अध्यक्ष सुधीर भटनागर डब्बल, पं. दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कन्हैया राजपूत, पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

बरेली में निकली तिरंगा यात्रा, 2500 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

इस अवसर पर डॉ. सीपीएस चौहान, प्रभु दयाल लोधी, अरुण कश्यप, रवि अरोड़ा, राज बहादुर सक्सेना, पार्षद चित्रा मिश्रा, अरविंद वर्मा, विष्णु शर्मा, रितिका किशोर, चंद्रपाल आर्या, रूपकिशोर, ब्रजेश पाल, सौरभ कुमार, गरिमा कमांडो, जेपीएस पाल, संजीव चौहान, सुरजीत, राजेश पटेल, पूनम राठौर, ओम प्रकाश राठौर, अमित वर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक शामिल रहे।

इसे भी जानें- खड़गे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- आज बच्चे गोलियां खा रहे, फिर भी संसद में चर्चा नहीं

कार्यक्रम के समापन पर तीनों मंडल अध्यक्षों ने मुख्य अतिथि संजीव अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट: वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *