बरेली में देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, तिरंगा यात्रा में हुई पुष्प वर्षा

बरेली में तिरंगा यात्रा से गूंजा शहर

निर्भय सक्सेना । पत्रकार सत्ता
बरेली। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत बरेली में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने सहभागिता की। यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

तिलक इंटर कॉलेज से शुरू हुई भाजपा की तिरंगा यात्रा में प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौड़, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, पुष्पा पांडे, अनिल कुमार एडवोकेट और गुलशन आनंद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

बरेली में तिरंगा यात्रा से गूंजा शहर

यात्रा साहूकारा, बड़ा बाजार, कुतुबखाना, जिला अस्पताल, कोतवाली, पटेल चौक, चौकी चौराहा होते हुए बरेली कमिश्नरी पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रास्ते में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

कोतवाली पर हम कायस्थ के अंकुर सक्सेना ने तथा उपजा प्रेस क्लब चौराहे पर उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, मुकेश तिवारी, पुत्तन सक्सेना, शुभम ठाकुर, सुयोग्य सिंह, नीरज आनंद, अरविंद शाक्य, कौशिक टंडन, कायस्थ चेतना मंच अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, वीके सक्सेना, अखिलेश सक्सेना और विजय सक्सेना सहित अन्य लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

इसी क्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत बिशप मंडल इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा की बाइक और स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह नौ बजे शुरू हुई यह यात्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर सम्पन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बरेली में तिरंगा यात्रा से गूंजा शहर

शाम पांच बजे पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पैदल तिरंगा यात्रा निकाली। विकास भवन परिसर से शुरू हुई रैली गांधी उद्यान, चौकी चौराहा और जिलाधिकारी आवास के सामने से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में योगदान दे।

उन्होंने जनसमुदाय से अपील की कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से 14 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को भी सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।

बरेली में तिरंगा यात्रा से गूंजा शहर

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी सदर इशिता किशोर, अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, आईटीबीपी के जवान और आम नागरिक मौजूद रहे।

रिपोर्ट : वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *