महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, वर्चुअल पेशी की मांग ठुकराई

महुआ मोइत्रा की वर्चुअल पेशी की मांग सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई,

अंडे फेंके जाने का हवाला देने पर अदालत की टिप्पणी—”स्वतंत्रता सेनानियों ने गोलियां खाईं, आप अंडों से डर रही हैं?”

पत्रकार सत्ता न्यूज़
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में उस समय सख्त टिप्पणी का सामना करना पड़ा, जब उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस के समक्ष वर्चुअल माध्यम से पेश होने की अनुमति मांगी। अदालत ने उनकी यह मांग स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

सुनवाई के दौरान महुआ मोइत्रा की ओर से दलील दी गई कि पश्चिम बंगाल में पहले उनके ऊपर अंडे फेंके जाने की घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए उन्हें सुरक्षा संबंधी आशंका है। इस पर सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने टिप्पणी की, “स्वतंत्रता सेनानियों ने गोलियां खाईं और आप अंडों से डर रही हैं?” इसके बाद अदालत ने वर्चुअल पेशी की मांग खारिज कर दी।

इसे भी जानें- शेख हसीना पर AIMIM विधायक की दोटूक राय

गौरतलब है कि हाल ही में कलकत्ता हाईकोर्ट ने महुआ मोइत्रा को एक मामले में जांच अधिकारी के समक्ष 14 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश देते हुए पुलिस को यह भी सुनिश्चित करने को कहा था कि उनकी पेशी के दौरान अंडे फेंकने जैसी कोई घटना न हो।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के आवास के बाहर साधु-संतों का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

इससे पहले जुलाई में महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया था कि कृष्णानगर में उनके पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने उन पर अंडे और अन्य वस्तुएं फेंकी थीं। उन्होंने इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया था, जबकि भाजपा ने इन आरोपों से इनकार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *