विश्व स्तनपान सप्ताह: ऐशबाग रेलवे पॉलीक्लिनिक में मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान

मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर चला जागरूकता अभियान

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
लखनऊ । विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के ऐशबाग रेलवे पॉलीक्लिनिक में जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सप्ताहभर चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य माताओं और परिवारों को स्तनपान के महत्व, शिशु पोषण और मातृ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रमेश चंद्र के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 1 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक चलेगा।

इसे भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2027: आजाद समाज पार्टी ने 45 विधानसभा सीटों पर प्रभारी घोषित किए, चंद्रशेखर ने संगठन को दी नई धार

इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम “जीवन की स्थायी शुरुआत के लिए स्तनपान: जो कारगर है उसे मजबूत करें” रखी गई है। अभियान के दौरान महिलाओं को नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान के महत्व, सही तकनीक, संतुलित पोषण और मातृ स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय तिवारी ने महिला रोगियों और महिला कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जन्म के बाद शुरुआती महीनों में केवल स्तनपान शिशु के संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि स्तनपान न केवल शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, बल्कि मां के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है।

इसे भी देखें- राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला, बोले- परिसीमन तमिलनाडु की ताकत छीनने की साजिश

रेलवे प्रशासन ने बताया कि सप्ताहभर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों, परामर्श सत्रों और स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को स्तनपान के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि स्वस्थ समाज और स्वस्थ पीढ़ी के निर्माण में योगदान दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *