LDA मुआवजा विवाद: BKT में किसानों का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

lda-bkt-farmers-protest-compensation-dispute

नैमिष नगर योजना | मुआवजा विवाद | तहसील समाधान दिवस

पत्रकार सत्ता न्यूज़
लखनऊ। बीकेटी तहसील समाधान दिवस में शनिवार को एलडीए की नैमिष नगर योजना से प्रभावित 18 ग्राम पंचायतों के सैकड़ों किसानों ने जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। किसानों ने मुआवजे में भेदभाव का आरोप लगाते हुए सभी प्रभावित गांवों के लिए समान मुआवजा और भूमि पूलिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की।

किसानों का कहना है कि योजना के तहत आठ गांवों के लिए 1.25 करोड़ रुपये प्रति इकाई की दर तय की गई है, जबकि दस गांवों के लिए केवल 81 लाख रुपये का मुआवजा घोषित किया गया है। इससे किसानों में भारी नाराजगी है।

इसे भी देखें- कतर्नियाघाट में सफल रेस्क्यू : दहशत का अंत! बहराइच में पिंजरे में कैद हुई खूंखार मादा तेंदुआ

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर क्षेत्रीय भाजपा विधायक योगेश शुक्ला भी कई बार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है।

समाधान दिवस में पहुंचे अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राजकुमार मित्तल ने किसानों का ज्ञापन प्राप्त किया और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने अपना धरना फिलहाल स्थगित कर दिया।

इसे भी पढ़ें- वरिष्ठ पत्रकार यूसुफ अंसारी बने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

किसानों ने सरकार को 15 दिन का अंतिम अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे भूख हड़ताल सहित बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *