तरुण गाबा ने संभाला लखनऊ पुलिस कमिश्नर का कार्यभार

तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग, साइबर अपराध पर सख्ती और बेहतर जनसुनवाई पर रहेगा फोकस

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी तरुण गाबा ने मंगलवार को लखनऊ पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में किए गए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने कहा कि राजधानी में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग, साइबर अपराधों पर सख्त कार्रवाई, यातायात व्यवस्था में सुधार, महिला सुरक्षा तथा जनसुनवाई प्रणाली को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने अपराध नियंत्रण में डेटा आधारित कार्यप्रणाली अपनाने और पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने पर भी जोर दिया।

इसे भी देखें- एसकेडी एकेडमी में गुरु पूर्णिमा मनाई गई, सभी शाखाओं में विद्यार्थियों ने गुरुजनों का किया सम्मान

उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने और नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध एवं संवेदनशील तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर प्रभावी निगरानी रखने तथा साइबर अपराधों के विरुद्ध अभियान तेज करने की बात कही।

इसे भी देखें-…अमित शाह को बर्खास्त करें, निष्पक्ष जांच हो: राहुल गांधी

zगौरतलब है कि इससे पहले अमरेंद्र कुमार सेंगर को पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर तरुण गाबा को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की कमान सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *