एसकेडी एकेडमी में गुरु पूर्णिमा मनाई गई, सभी शाखाओं में विद्यार्थियों ने गुरुजनों का किया सम्मान

एसकेडी एकेडमी गुरु पूर्णिमा

लखनऊ। पत्रकार सत्ता ब्यूरो
एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में मंगलवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रेरक भाषण, भक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व को प्रस्तुत किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा जीवन निर्माण में गुरु की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़ें- यूपी सरकार ने प्रोजेक्ट टाइगर और एलीफेंट के लिए जारी किए 12.56 करोड़ रुपये

एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक मनीष सिंह ने कहा कि गुरु विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और उत्कृष्टता की राह दिखाने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने तथा उनके बताए जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

इसे भी देखें- पत्नी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है बंदी

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्था ने भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्यपरक शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *