जंतर मंतर पहुंचे राकेश टिकैत छात्रों के आंदोलन को दिया समर्थन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई

जंतर मंतर में छात्रों के आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत

किसान और छात्र एकजुट होने का दावा

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंगलवार को जंतर मंतर पहुंचे, जहां छात्रों का आंदोलन जारी है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में दावा किया गया कि टिकैत ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि जब किसान और छात्र एक साथ आते हैं तो सरकार पर जवाबदेही का दबाव बढ़ता है।

संदेश में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा गया कि छात्रों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसमें यह भी कहा गया कि देश का युवा अपने भविष्य और न्याय की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है।

इसे भी देखें- पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का धरना राहुल प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

हालांकि, राकेश टिकैत की ओर से इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक बयान और भारतीय किसान यूनियन की औपचारिक प्रेस विज्ञप्ति का इंतजार है। आंदोलन को लेकर सरकार की ओर से भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

इसे भी जानें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का संसद से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *