पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का धरना राहुल प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी प्रियंका गांधी का धरना कई विपक्षी नेता हिरासत में

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और छात्र कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन, लोक कल्याण मार्ग पर बढ़ा सियासी टकराव

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली । छात्रों के प्रदर्शन पर हुई पुलिस कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च निकाला। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसद लोक कल्याण मार्ग के निकट धरने पर बैठ गए।

एम आवास के बाहर राहुल गांधी प्रियंका गांधी का धरना कई विपक्षी नेता हिरासत में

इसे भी देखें- धरना नहीं, ज्वाला: बारिश में भीगे ‘आजाद’ बने युवाओं की आवाज़

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर युवाओं के मुद्दों की अनदेखी और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग का आरोप लगाया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कई नेताओं को हिरासत में लिया। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हिरासत में लिए गए नेताओं में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य विपक्षी नेता शामिल थे।

यह भी पढ़ें- बिना नेमप्लेट वर्दी में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप सुप्रीम कोर्ट से जांच की मांग

कांग्रेस ने कहा कि उसका विरोध छात्रों के मुद्दों, परीक्षा संबंधी अनियमितताओं और हालिया पुलिस कार्रवाई के खिलाफ है। वहीं सरकार की ओर से शिक्षा संबंधी मामलों में कार्रवाई और जांच जारी होने की बात पहले कही जा चुकी है।

Highlights : 

  • पीएम आवास की ओर विपक्ष का मार्च
  • राहुल प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे
  • पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया
  • छात्र मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *