शिया पीजी कॉलेज में स्नातक प्रवेश की पहली मेरिट सूची जारी

शिया पीजी कॉलेज में स्नातक प्रवेश की पहली मेरिट सूची जारी

बीए बीएससी बायो और बीकॉम के चयनित अभ्यर्थी 22 से 28 जुलाई तक जमा करेंगे शुल्क, 19 जुलाई तक के आवेदन शामिल बाद के आवेदनों की सूची अलग से

नेहा बाजपेई
लखनऊ। शिया पीजी कॉलेज, लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीए, बीएससी (बायो वर्ग) एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। चयनित एवं प्रतीक्षा सूची महाविद्यालय के प्रवेश पोर्टल तथा आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. एम. एम. अबु तैय्यब ने बताया कि 19 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पहली मेरिट सूची में शामिल किया गया है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों की मेरिट सूची अलग से जारी की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थी 22 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक कॉलेज के प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।

कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी या तकनीकी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 9682815122, 8090033896 तथा ई-मेल admissions@shiapgcollege.ac.in पर संपर्क करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।

महाविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर शुल्क जमा करने और नियमित रूप से प्रवेश पोर्टल पर अपडेट देखते रहने की अपील की है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • पहली मेरिट सूची जारी
  • शुल्क जमा : 22 से 28 जुलाई 2026
  • 19 जुलाई तक के आवेदन शामिल
  • बाद के आवेदनों की सूची बाद में जारी होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *